रतलाम,29फरवरी(खबरबाबा.काम)/जिले में वाहन चोरी की वारदातें नहीं थम रही है।दुपहिया के साथ ही चार पहिया वाहन चुराने से भी बदमाश बाज नहीं आ रहे है। पास के गांव से रात को तूफान चोरी हो गई। वाहन घर के बाहर ही खड़ा था लेकिन चोरों ने आहट तक नहीं होने दी।
चोरी गया वाहन सिमलावदा निवासी मुकेश पिता चतुर्भुज परमार का है। तूफान गाड़ी को मुकेश का भानजा राहुल परमार खुद ही चलाता हैं। राहुल परमार ने बताया कि कल शाम लगभग साढ़े पांच बजे के लगभग गाड़ी लेकर सिमलावदा आया था। रोजाना की तरह शाम को भी गाड़ी बसस्टेंड स्थित घर के बाहर खड़ी की थी कि रात में ना जाने कब अज्ञात व्यक्ति गाड़ी चुरा ले गया परिजनो को भी पता भी नहीं चल पाया।
राहुल ने बताया कि गांव में मांगलिक आयोजन भी था। कल गांव में दो-दो बारात आई थी और रात में डीजे भी बज रहे थे। डीजे की आवाज का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने आहट तक नहीं होने दी और ना जाने कब गाड़ी चुरा ले गए इसका पता भी नहीं चल पाया।
शनिवार सुबह चार बजे के लगभग राहुल के मामा मुकेश परमार दुकान खोलने पहुंचे तो घर के बाहर तूफान को खड़ी नहीं पाकर उन्होंने पता किया तो बताया गया कि राहुल भी घर पर ही है। तब गांव में आसपास गाड़ी की तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बाद में राहुल परमार गाड़ी चोरी जाने की सूचना देने बिलपांक थाने पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस भी चोरी गई गाड़ी को तलाशने में जुट गई है। फरियादी खुद भी अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश कर रहा है।.
गुलमोहर कॉलोनी से ट्रेक्टर गया
गुलमोहर कॉलोनी से भी ट्रेक्टर चोरी जाने के मामले में स्टेशनरोड थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
मुकुंद साराभाई पिता मोहचन्द्र निवासी गुलमोहर कॉलोनी ने न्यू होलेंड कंपनी का ट्रेक्टर खरीदी था। यह ट्रेक्टर घर के बाहर ही खड़ा था कि 9 जुलाई की दोपहर से शाम के दरम्यान चोरी चला गया। साराभाई ने यह ट्रेक्टर सवा लाख रुपए खरीदा था, अभी इस ट्रेक्टर के किश्ते भी नहीं उतरी थी कि ट्रेक्टर चोरी चला गया। काफी तलाशने पर भी ट्रेक्टर का कहीं कोई पता नहीं चलने पर स्टेशनरोड थाना पुलिस को सूचना दी गई। बहरहाल, पुलिस थाना स्टेशनरोड ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ ट्रेक्टर चोरी का मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.