रतलाम,20दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन योजना में शिकायतों के निराकरण में रतलाम नगर निगम पूरे प्रदेश में नंबर वन आई है।पिछले वर्ष 2019 में भी सात बार रतलाम नगर निगम पहली स्थिति पर रहा था।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण निगम आयुक्त एस.के.सिंह की प्राथमिकताओं में शामिल है।यही कारण है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अभी तक में रतलाम नगर निगम शिकायतों को हल करने में नंबर वन रहा है। रतलाम नगर निगम का कुल वेटेज स्कोर 97.62 प्रतिशत है, जिसमें संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 59.14 है । सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निवारण में दूसरे नंबर पर उज्जैन नगर निगम, तीसरे नंबर पर सिंगरोली नगर निगम, चौथे नंबर पर बुरहानपुर नगर निगम, पांचवें नंबर पर ग्वालियर नगर निगम , छठे नंबर पर खंडवा नगर निगम और सातवें नंबर पर इंदौर नगर निगम है। वहीं सतना नगर निगम आठवें नंबर पर,रीवा नौवें नंबर पर, जबलपुर दसवें ,भोपाल 11वें, कटनी 12वें, देवास 13,मुरैना 14, सागर 15, और छिंदवाड़ा नगर निगम 16 नंबर पर है।
Next Article लॉटरी द्वारा आवंटित किए गए 91 पीएम आवास
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.