रतलाम 25 मार्च 2020/ जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार रतलाम जिले की राजस्व सीमा के भीतर निवास व्यक्ति के घर कोई अन्य व्यक्ति चाहे वह उसका पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन यानी कोई भी व्यक्ति हो जो विदेश संक्रमित राज्य जिले से आया है, उसकी सूचना कोरोना वायरस कंट्रोल रूम पर अनिवार्य रूप से देना होगी। हेल्पलाइन 104 तथा कंट्रोल रूम नंबर 07412 242400 मोबाइल नंबर 89892 54487 तथा व्हाट्सएप नंबर 74158 32833 या 78695 73666 या 78798 24547 है।
जिले की सभी होटलों, लॉजों के द्वारा विदेशी पर्यटकों के लिए अराइवल रिपोर्ट आफ फॉरेनर्स इन होटल फॉर्म सी भरा जाकर पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन प्रतिलिपि अग्रेषित किया जाएगा। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित कोरोना वायरस कंट्रोल रूम ईमेल corona.ratlam@ gmail.com फोन नंबर 07412 242400 पर अनिवार्य रूप से सूचित करेंगे प्रभावित देशों राज्यों जिलों से आने वाले व्यक्ति जिसे कोरोना रोग से संबंधित लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय रतलाम के संक्रमण रोग ओपीडी में अनिवार्य कराएंगे।
कोरोना वायरस से पीड़ित संक्रमित व्यक्ति, संक्रमित जिलों, राज्यों, विदेश से आए हुए किसी व्यक्ति की जानकारी नहीं देना तथ्यों को छुपाना कोरोना से पीड़ित एवं संदिग्ध व्यक्ति जिसे की होम आइसोलेशन या आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, ऐसा कोई व्यक्ति बिना सूचना या डॉक्टर की अनुमति के चले जाता है वह पीड़ित व्यक्ति दूसरे की जान या निजी सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। उक्त कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 एवं 336 के तहत दंडनीय अपराध है, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.