रतलाम 18 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के खिलाफ रतलाम जिला प्रशासन अलर्ट है जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन करने में रतलाम पहला जिला है जहां आमजन को कोरोना से बचाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक संपर्क वाले स्थानों पर बुधवार से सैनिटाइजेशन कार्य आरंभ कर दिया गया।
कलेक्टर के निर्देश पर सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम द्वारा दल गठित किए गए हैं जो पृथक-पृथक क्षेत्रों में जाकर सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। सैनीटाइजर का उन स्थानों पर छिड़काव किया जा रहा है जहां आमजन के हाथों का स्पर्श होता है जैसे सीढ़ियों की रेलिंग, दरवाजे, सीटिंग बेंचेज, टेबल, दीवारें, मुंडेर इत्यादि। छिड़काव दलों द्वारा बुधवार को दिन भर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, बाल चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, डीआईजी ऑफिस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.