रतलाम,22मार्च2020/ रविवार की सुबह 7 बजे जनता कर्फ्यू के दौरान पूरा भारत कोरोना से अपनी सुरक्षा की तैयारी में लगा था , वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वंयसेवक कर्फ्यू से होने वाली समस्याओं से निपटने की तैयारी में लग गए थे।
जनता कर्फ्यू की पूर्व संध्या शनिवार की रात्रि में गरीब बस्तियों व कालिका माता क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को जरूरी उपयोगी सामान व भोजन पैकेट बाँटने का अभियान शुरू किया । जिला प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने बताया कि रविवार के दिन जनता कर्फ्यू में स्वयंसेवको ने मास्क का उपयोग कर पूर्ण सावधानी रख कर लगभग 250 से अधिक परिवारों से भोजन पैकेट एकत्रित कर जरूरतमंदों व अन्नक्षेत्रों में वितरित किये. रविवार रात्रि को भी रतलाम नगर में कई स्थानों पर स्वंयसेवकों के इस तरह के कार्य का ताली बजाकर स्वागत किया गया .
शहर की कई बस्तियों में संघ के स्वंयसेवकों द्वारा सेनेटाइजर और मास्क का वितरण भी किया गया.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.