नई दिल्ली, 2मार्च2020/यूपी के अलीगढ़ से अपराध की ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. दरअसल अलीगढ़ में एक 7 महीने की बच्ची को उसकी मां ने जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया है. यही नहीं इस दौरान बच्ची की बुआ वीडियो रिकॉर्डिंग तो करती रहीं लेकिन उन्होंने बच्ची को बचाने की जरा सी भी कोशिश नहीं की.
इस सनसनीखेज वारदात में एक बात और ध्यान देने वाली है कि एक मां ने अपनी मासूम बच्ची को इतनी बेरहमी से सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसके पति ने उसका कहना नहीं माना था और उसे साड़ी नहीं दिलाई थी.
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें आरोपी महिला बच्ची को पटकते हुए कह रही है कि जिस दिन तू पैदा हुई थी मेरे लिए उसी दिन मर गई थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
अलीगढ़ के रामपुर गांव की है घटना
इस जघन्य घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि परिजन बच्ची को एक प्राइवेट अस्पताल भी लेकर गए थे लेकिन वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. यह घटना अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है.
इस वजह से महिला को साड़ी नहीं दिला पाया उसका पति
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला पति से साड़ी खरीदने के लिए दबाव बना रही थी. पति ने मना कर दिया तो उसने बच्ची की नृशंस हत्या कर दी. आरोपी महिला के पति ने बताया कि उसकी 3 दिन से तबीयत खराब थी जिस वजह से वह अपनी पत्नी को साड़ी नहीं दिला पाया
(साभार-आज तक)
Previous Articleनर्मदा परिक्रमा पथ को सरकार बनाएगी सर्वसुविधायुक्त
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.