रतलाम 13 मार्च 2020/ रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियों के लिए एक प्रशिक्षण 18 मार्च को रखा गया है। प्रशिक्षण में समिति प्रबंधक, गोडाउन मालिक, केंद्र प्रभारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, परिवहनकर्ता तथा उनके डाटा एंट्री ऑपरेटर, नोडल अधिकारी, लेखाकर्मी तथा गुणवत्ता निरीक्षक सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण पुराने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 2:00 बजे से रखा गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विवेक सक्सेना ने बताया कि प्रशिक्षण में रबी उपार्जन साफ्टवेयर संबंधी प्रशिक्षण जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देंगे। रबी उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी तथा उपायुक्त सहकारिता द्वारा दी जाएगी। गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण गुण नियंत्रक भारतीय खाद्य निगम रतलाम तथा जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी द्वारा दिया जाएगा। परिवहन संबंधी प्रशिक्षण जिला विपणन अधिकारी देंगे। गोडाउन में स्कंध, रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी देंगे। लेखा संबंधी प्रशिक्षण जिला विपणन अधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा दिया जाएगा।
Next Article ई.व्ही.एम. से होंगे नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.