रतलाम,2मार्च(खबरबाबा.काम)। ऊंकाला रोड स्थित मंदिर से बदमाश दानपेटी की राशि चुरा ले गए। अरिहंत परिसर स्थित गोदाम में बदमाश चोरी की नीयत से घुसे। बदमाश वहां से एल्युमीनियम की डाई चुरा ले गए। न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक चैम्बर के बाहर खड़ी एक बाइक भी बदमाश चुरा ले गया।
ऊंकालारोड रहवासी देवकीनंद त्रिवेदी की रिपोर्ट पर स्टेशनरोड थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। 29 फरवरी व 1 मार्च की दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्ति महिषासुर मर्दनी माता ऊंकालारोड में लगी दानपेटी से चिल्लर चुरा ले गया।
इसी थाना पुलिस ने भी काजीपुरा रहवासी जफर सईद खान की रिपोर्ट पर भी अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अरिहंत परिसर में पतरे का गोदाम है, 28-29 फरवरी की दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्ति गोदाम में घुसे और वहां से एल्युमीनियम की पांच डाई चुरा ले गए। चोरी गए डाई 20 हजार की बताई जाती है।पुलिस ने केस दर्ज किया।
काटजूनगर रहवासी राजेश पिता गोपालकृष्ण शर्मा की रिपोर्ट पर भी स्टेशनरोड थाना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज किया।
फरियादी की बाइक अभिभाषक चेम्बर न्यायालय परिसर में खड़ी थी कि 29 फरवरी की दोपहर को अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर चुरा ले गया। पुलिस थाना स्टेशनरोड ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.