रतलाम,31मार्च(खबरबाबा.काम)/ 31 मार्च मंगलवार को रतलाम में टोटल लाकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने एक अप्रैल 2020 से पुनः पूर्वत: लाकडाउन की व्यवस्था कर दी है.
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि 1 अप्रैल को लॉक डाउन के दौरान फल सब्जी किराना दुकानों के खुलने का समय प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक का रहेगा.
पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप पूरे समय खुले रहेंगे. दूध की बंदी वाले दूध विक्रेताओं को होम डिलीवरी के अनुमति रहेगी. रसोई गैस सेवाएं भी पूरे समय उपलब्ध रहेंगी,परंतु होम डिलीवरी होगी. ग्राहक रसोई गैस आउटलेट पर नहीं जा सकेगा. पूर्व की तरह वाहनों पर प्रतिबंध जारी रहेगा.कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आमजन से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है अतः होम डिलीवरी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.