रतलाम,30मार्च2020/ कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा बतौर रतलाम में किए गए लॉक डाउन का नगरवासी पूरी तरह से पालन कर रहे है। जिला और पुलिस प्रशासन से भी लॉक डाउन के पालन की अपील लगातार कर रहा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी लगातार मानिटरिंग कर हर स्थिति का जायजा ले रहा है।
कलेक्टर और एस,.पी. शहर के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी लॉक डाउन के दौरान सुबह 6 बजे से 11 बजे तक दी जा रही छूट का जायजा भी ले रहे है जिससे शहरवासी जरूरी सामान की खरीददारी कर रहे है।
लॉक डाउन में दी जा रही छूट खत्म होते ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते है और फिर शहर के मुख्य बाजार सहित कॉलोनियों की सड़कें पूरी तरह से सुनसान हो जाती है। वहीं पुलिस वाहनों लगातार गश्त कर लाउड स्पीकर से लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील अपने और अपने परिवार के साथ शहरवासियों की सुरक्षा के लिए लॉक डाउन का पालन कर घरों में रहने की अपील लगातार कर रहे है।
इसी दौरान शहर में चौराहों-चौराहों पर बेरिकेट्स लगाकर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। जरूरी सामान और आवश्यक ड्यूटी में लगे लोगों के वाहन ही सड़कों पर आते-जाते दिखाई दे रहे है।
और चॉबियों का ढेर हो गया…
ट्रेफिक डीएसपी विलासराव वाघमारे की मौजूदगी में आज सुबह सैलाना बसस्टेंड पर लॉक डाउन के बावजूद दुपहिया वाहनों का उपयोग करने वाले वाहन चालकों की धरपकड़ की गई। देखते ही देखते ही यातायात विभाग ने कई वाहनों को पकड़कर उनकी चॉबियां तगारी में रखवा ली। इस दौरान कुछ युवतियां और महिलाओं को भी वाहन ले जाते पकड़ा बाद में उन्हें समझाईश देकर छोड़ा
लॉक डाउन में भी कट रहे चालान
शहर में दुपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन के आगाह करने के बावजूद लोग सुबह बाजारों में जरूरी सामान की खरीददारी के लिए दुपहिया और चार वाहन लेकर निकल जाते है। ऐसे लोगों की खबर लेने के लिए चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। हालांकि पुलिस वाहनों का उपयोग ना करने की अपील कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.