भोपाल,24मार्च2020/ मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। इस दौरान एक भी कांग्रेस विधायक सदन में मौजूद नहीं था। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेने वाले शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया. सोमवार देर रात को ही शिवराज ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए शिवराज सरकार को 104 के आंकड़े की जरूरत थी. लेकिन बीजेपी ने 112 विधायकों का समर्थन साबित किया. इससे पहले 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आने के कारण कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.
विधानसभा में शिवराज सरकार को कुल 112 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ. इसमें भाजपा के 107 के अलावा बसपा-सपा और निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का समर्थन किया.
(फाइल फोटो)
Previous Articleआज रात फिर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कोरोना वायरस पर करेंगे बात,पिछले संबोधन में किया था जनता कर्फ्यू का ऐलान
Next Article आईएएस इकबाल सिंह बैस बने प्रदेश के मुख्य सचिव
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.