भोपाल,23मार्च2020/ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लाल जी टंडन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। शिवराज सिंह इससे पहले साल 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री रहे। वे लगातार तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें बधाई दी है। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ लेने पर मै उन्हें बधाई देता हूं। साथ ही उम्मीद करता है कि कांग्रेस सरकार द्वारा विगत 15 माह में शुरू किये गये जनहितैषी कार्यों , निर्णयों व योजनाओं को प्रदेश हित में वे आगे बढ़ाएंगे। आज से हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन कर नई सरकार के जनहितैषी कार्यों व निर्णयों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे व सरकार के हर कार्य व निर्णय पर निगाह भी रखेंगे। प्रदेश हित, जनहित, किसान हित के लिए शुरू की गई हमारी किसी भी योजना व निर्णय को राजनैतिक दुर्भावना से यदि रोका गया तो हम उसे सहन नहीं करेंगे व जनता के साथ मिलकर उचित फ़ोरम पर उसका विरोध भी करेंगे।’
मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक महीने से चली आ रही सियासी उठापटक सोमवार को थम गई। भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर उनका नाम तय किया था। उन्होंने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली। शपथ के बाद शिवराजसिंह चौहान सीधे वल्लभ भवन पहुंच रहे है। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस और वर्तमान परिस्थिति को लेकर सीएम कुछ जरुरी फैसले ले सकते है।
इधर विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय नेतृत्व ,विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए इस बार शासन करने के तरीकों में बदलाव की बात कही। श्री चौहान ने यह कहकर प्रशासनिक रुप से सख्त प्रशासन के संकेत दे दिए है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.