रतलाम,2अप्रैल 2020/नई दिल्ली जमात में शामिल 10 व्यक्ति जिनमें पांच महिला तथा पांच पुरुष सभी वारंगल तेलंगाना के निवासी है ,जो रतलाम शहर में विगत 15 मार्च को आए थे.उनके आने की प्राथमिक सूचना पुलिस की जिला विशेष शाखा को तत समय ही प्राप्त होने पर मेडिकल जांच कराई गई थी जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए थे.
तहसीलदार रतलाम शहर गोपाल सोनी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में निरंतर फॉलोअप भी टीम के द्वारा किया गया. 2 अप्रैल 2020 को पुनः उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया ,जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए. जमात में शामिल लोगों के संबंध में सघन जांच के निर्देश प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों को शासकीय मेडिकल कालेज रतलाम में क्वॉरेंटाइन किया गया है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.