रतलाम,21 अप्रैल (खबरबाबा. काम) । लॉक डाउन के दौरान शहर में सोमवार शाम को दो आरोपी पुलिस का सायरन सुनकर एक घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास करने लगे । इस पर मकान मालिक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 7.30 बजे सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र राजीव नगर में आरोपी अरबाज पिता शहजाद मेव निवासी राजीव नगर और सलाउद्दीन पिता अय्यूब मेव निवासी राजीव नगर लॉक डाउन के समय क्षेत्र में घूम रहे थे। इस दौरान क्षेत्र में गुजर रही पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर आरोपी पास में रहने वाले रशीद पिता छोटे खा 35 वर्षीय के घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास करने लगे।
इस पर मकान मालिक रशीद ने आरोपियों मना किया तो आरोपी अरबाज और सलाउद्दीन ने गाली गलौज करते हुए रशीद पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे रशीद के हाथ पर गंभीर घाव हो गया। हमला करने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गये।
हमले में घायल रशीद खा अपने परिजनों के साथ सालाखेड़ी चौकी पर पहुंचा और पुलिस को अपने साथ हुई घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने घायल रशीद का मेडिकल करवा कर आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 294, 323 ,324, 452, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.