रतलाम,7 अप्रैल(खबरबाबा. काम) / कोरोना संक्रमण को देखते हुए रतलाम में एक सामाजिक संस्था से जुड़े कुछ लोगों ने बॉडी सेनीटाइज टनल का निर्माण कर दिखाया है ।खास बात यह है कि इसका खर्चा भी काफी कम बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार लायंस हॉल पर लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा निर्मित बॉडी सैनिटाइजर टनल का निर्माण बहुत ही कम खर्च में किया गया है। इसमें पुराने फ्लेक्स में उपयोग की गई लोहे के पाइप एवं पुराने फ्लेक्स तथा कृषि में दवाई छिड़कने के लिए उपयोग की जाने वाली दो मशीन का उपयोग किया गया है।जो कि रतलाम के ही एक कृषि उपकरण बेचने वाले साथी से लिया गया है। इन सभी को मिलाकर बॉडी सैनिटाइजर मशीन का निर्माण किया गया। जिससे इसका न्यूनतम लागत मूल्य पर निर्माण किया जा सका। उपरोक्त पंप में अल्कोहल बेस सोलुशन भरकर टनल में लगे स्प्रिंकल के माध्यम से व्यक्ति को पूरा sanitized किया जा सकता है।उपरोक्त टनल सिस्टम से कोरोनो के संक्रमण को रोका भी जा सकता है और सुरक्षात्मक दृष्टि से कारागार भी है। इस टनल निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले में लायंस वल्ब के विजय वोरा ,प्रीतम सिंह सोढ़ी, मीनू माथुर ,विक्की जैन एवं राजकमल जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस सेनेटाइजर टनल के माध्यम से लायंस क्लब द्वारा सभी सेवाभावी सेवादारों को सेनेटाइज करने की सेवा प्रदान की जा रही है ।साथ ही साथ लायंस हाल पर रतलाम रसोई के माध्यम से सामाजिक संस्थायों द्वारा जरूरत मंद व्यक्तिओ हेतु प्रतिदिन सुबह शाम लगभग 1400 पैकेट भोजन का वितरण सज्जनमिल,80फ़ीट,अलकापुरी,जवाहर नगर,बड़बड़,, दो बत्ती,स्टेशन रोड,छत्रिपुल,माईजी का वास, बिचलवास आदि,जरूरतमंद एरिया में आवश्कता अनुसार पहुचाया जा रहा है।इस प्रकल्प में लगभग 18 संस्थाए सेवा प्रदान कर रही है।लॉक डाउन चालू रहने तक रतलाम रसोई लायंस हाल पर चालू रहेंगी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.