रतलाम,21 अप्रैल। सांस में तकलीफ के शिकार जिले के ग्राम रियावन निवासी 42 वर्षीय पुरुष की मंगलवार को रतलाम मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें कोरोना संभावित मरीज मानते हुए उनके परिजनों को आइसोलेट किया गया है। उनका अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल अनुसार किया जाएगा।
जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार रियावन के युवक को सांस में तकलीफ होने की शिकायत होने पर दो दिवस जावरा के शासकीय चिकित्सालय में रखा गया। इसके बाद 20 अप्रैल की शाम उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका सैंपल लेकर मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां मंगलवार सुबह तकलीफ बढ़ने से मृत्यु हो गई। मरीज की प्रारंभिक मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार पेशेंट को 1 वर्ष से अधिक से अस्थमा ( सांस की तकलीफ ) था। प्रशासनिक स्तर पर फिर भी उनका कोविड-19 का सैंपल लिया गया है।
Previous Articleमंत्रिमंडल के गठन के बाद मंत्रियों को सौंपे गए संभागों के प्रभार
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.