रतलाम,22अप्रैल2020/ लॉक डाउन के दौरान रहवासियों की मदद करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी, निगम कर्मचारी और सब्जी विक्रेताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनका सम्मान किया गया।

यह अनुकरणीय पहल वार्ड क्रमांक 43 जाटों का वास में हुई। वार्ड के जाटों का वास, खान बावड़ी, गोशाला रोड, कुम्हारिया कुआ और सुतारों का वास क्षेत्र को पूरी तरह से सेनीटाइज कर छिड़काव किया गया। सफाई व्यवस्था मुकम्मल रही। वहीं रहवासियों को नियमित रूप से सब्जी भी मिलती रही।
सम्मान पाकर हुए भावुक
पूर्व पार्षद सत्यदीप भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्रीय रहवासियों आशीष कटारिया, अनिल यादव, देवेंद्र तिवारी, राजेन्द्र यादव, एस पी नागर, राकेश जोशी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों, नगर निगम कर्मचारियों तथा सब्जी विक्रेताओं का पुष्प हार से सम्मान किया।
सभी को स्वल्पाहार करवाकर चाय पानी करवाई। क्षेत्रीय निवासियों से मिले सम्मान पर सभी लोग भावुक हो गए।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.