नई दिल्ली, 27मई2020/देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक ही महीने में दूसरी बार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कमी कर दी है। इसमें ग्राहकों को अब 40 आधार अंक कम ब्याज मिलेगा। दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई दरें आज यानी 27 मई 2020 से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही बल्क डिपॉजिट की ब्याज दर 50 आधार अंक कम हो गई है। इस श्रेणी में बैंक अधिकतम तीन फीसदी ब्याज दे रहा है।
इससे पहले एसबीआई ने तीन साल की अवधि के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर 20 आधार अंकों की कमी की थी, जो 12 मई 2020 से लागू हो गई थी। मार्च में भी बैंक ने दो बार एफडी की दर कम की थी।
आइए जानते हैं कि दो करोड़ से कम की एफडी पर आपको कितना ब्याज मिलेगा।
ऐसे चुनें सही एफडी
बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है
एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम
एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि पर जमा करने पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा।
स्कीम की खास बातें:
यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी। पांच साल से कम के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। पांच साल से ज्यादा के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। नए प्रोडक्ट में 30 आधार अंक अतिरिक्त प्रीमियम मिल रहा है।
हालांकि, यह प्रीमियम उस स्थिति में लागू नहीं होगा, जिसमें समय से पहले डिपॉजिट तुड़वा लिया जाएगा।
(साभार-अमर उजाला)
सांकेतिक फोटो
Previous Articleरतलाम: दो और मरीज आज कोरोना से जंग जीतकर लौटे घर, देखें वीडियो
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.