रतलाम,13मई(खबरबाबा.काम)/ जिला जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल और रिसर्च की लैब द्वारा तीन पॉजिटिव रोगी होने की सूचना प्राप्त हुई है.
इनमें से एक रोगी उम्र 27 वर्ष जो अंबिका नगर रतलाम का रहने वाला है, अहमदाबाद से दिनांक 8 मई को रतलाम आया एवं 9 मई को फीवर आने पर जिला चिकित्सालय की कोविड-19 ओपीडी में इलाज के लिए आया. संदिग्ध होने पर आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया. अंबिका नगर परिवार में रह रहे छह सदस्यों को आइसोलेट किया जा रहा है.
एक अन्य परिवार के दो रोगी एक महिला उम्र 40 वर्ष एवं उसका बेटा उम्र 18 वर्ष निवासी गणेश नगर नया गांव की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई .जिन्हें संदिग्ध मानते हुए परिवार के सभी सदस्यों को दिनांक 9 मई से ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में आइसोलेट किया गया था.
तीनों रोगी स्टेबल है पॉजिटिव रोगियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.
इस प्रकार रतलाम में आज तक कुल पॉजिटिव – 28
वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव – 9 ( सभी का स्वास्थ्य स्थिर है )
अम्बिका नगर एवं नयागांव में नवीन कंटेंमेंन्ट एरिया बनाया जावेगा.
Previous Articleपीएम मोदी का आर्थिक पैकेजः 14 लाख करोड़ के होंगे नए ऐलान!
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.