रतलाम,04 मई (खबरबाबा. काम)।शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवतियों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पहला मामला ओधोगिक थाना क्षेत्र एक विवाहित युवती का है,वही दूसरा मामला दो बत्ती थाना क्षेत्र आनंद कॉलोनी निवासी युवती की आत्महत्या का है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के ओधोगिक थाना क्षेत्र में हुई। जहा इंद्रलोक नगर निवासी 24 वर्षीय विवाहिता ने रविवार रात्रि करीब 9.30 बजे अपने घर में दुपटे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मामले का खुलासा महिला के पति दवारा कमरे में जाने पर हुआ।
पति ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मोके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मृतिका का विवाह 5 वर्ष पूर्व हुआ था और उसकी 2 वर्षीय भी बालिका है। प्राम्भिक जांच में महिला के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
वही दूसरा मामला शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र का है। जहा आनद कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती ने सोमवार सुबह 7.30 बजे अपने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका गुजरात में नीट की तैयारी कर रही थी और एग्जाम के बाद रतलाम आयी हुई थी।
युवती अपने आने वाले एग्जाम के परिणाम को लेकर काफी चिंतित थी। जानकारी मिलने मोके पर पहुंची, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया । पुलिस ने दो मामलों में मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.