रतलाम,3मई(खबरबाबा.काम)/ जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार कल और आज रतलाम जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु नामली थाना क्षेत्र के 6 लोग 3-3 के समूह मेंं ग्राम पंचेड़ एवं ग्राम भड़वासा से उल्टी, घबराहट एवं धुंधला दिखने की शिकायत के साथ पहुचे थे ,जिनमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है , 2 लोगों का इलाज किया जा रहा हैं ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एवं एसपी रतलाम ने दोनों ही ग्रामो का भ्रमण किया व पीड़ित के परिजनों एवं ग्रामीणों से चर्चा की. उपरांत जिला चिकित्सालय में इलाजरत दोनो लोगों से पूछताछ की एवं डॉक्टरों से चर्चा की ।
प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आए हैं कि भड़वासा के 3 लोगों ने 1 मई की रात्रि में भड़वासा में अपने कुए पर शराब का सेवन किया था । एवं पंचेड़ के 3 लोगों ने 1 मई की दोपहर में शराब का सेवन अपने खेत पर किया था । उसके बाद से जी घबराने व उल्टी की शिकायत हुई जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां,कुल 4 लोगों की मृत्यु हो गई ।
1 ऋतुराज 35 वर्ष सिंह पिता रघुनन्द,नामली
2 विक्की 21 वर्ष पिता पहलाद सिंह निवासी पंचेड़
3 जयसिंह सिंह 26 वर्ष पिता रतन लाल कालबेलिया निवासी भदवासा,
4 अर्जुन 22 वर्ष पिता भेरू नाथ निवासी भदवासा
इलाजरत लोगों का नाम
1) पंचम (पंचेड़)
2)प्रहलाद पिता अनोखीलाल भदवासा
साथ ही ऐतिहात के तौर पर चिकित्सको द्वारा मृतकों क्रमांक 1,2,4 को घबराहट के साथ सांस की तकलीफ होने से अंतिम संस्कार सस्पेक्ट covid पेशेंट मानते हुए करवाया तथा चारों के परिजनों को क्वारंटाइन कर निगरानी में रखा है ।
मामले की गम्भीरत को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा राजस्व, पुलिस एवं आबकारी के संयुक्त दलों का गठन किया है जो अपने अपने अनुविभागीय दंडाधिकारी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बिक्री , परिवहन आदि पर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे जिस से ऐसी घटना की पूर्णवृत्ति न हो सके.
रतलाम: नामली थाना क्षेत्र से इलाज के लिए जिला अस्पताल आए छह में से चार लोगों की मौत, कलेक्टर और एसपी पहुंचे गांव, प्रारंभिक पूछताछ में शराब के सेवन के बाद तबियत बिगड़ने की बात आई सामने, प्रशासन ने संदिग्ध मानते हुए प्रोटोकॉल में कराया अंतिम संस्कार,पुरे जिले में अवैध शराब विक्रय पर होगी कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.