रतलाम,22मई(खबरबाबा.काम)/पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सात स्टेशनों पर सामान्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केन्द्र की शुरुआत दिनांक 22.05.2020 से की गई है।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवकता ने बताया कि लॉकडाउन के कारण रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों पर आरक्षण केन्द्रों को बंद कर दिया गया था। रेल मंत्रालय की
घोषणा के अनुसार 10जून, 2020 से भारतीय रेलवे पर 100 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों का परिचालन किया जाना है, जिसके लिए दिनांक 21.05.2020 से ऑनलाइन टिकट आरक्षण की शुरूआत भी हो गई है। रेलवे बोर्ड के निर्देशनुसार आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 22.05.2020 से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित संख्या में आरक्षण केन्द्र खोले जा रहे हैं।
दिनांक 10.06.2020 से जो पूरे भारतीय रेलवे पर स्पेशल गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है. उसमें रतलाम मंडल से होकर दैनिक, साप्ताहिक आदि कुल 2 जोड़ी गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा ,जिसका ठहराव रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रहेगा। गाड़ियों के ठहराव को देखते हुए रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, चितौड़गढ़, दाहोद, मेघनगर एवम नागदा स्टेशनों पर रिजर्वेशन कॉउंटर दिनांक 22.05.2020 से खोले जा रहे हैं।
10 जून, 2020 से चलने वाली स्पेशल गाडियों के परिप्रेश्य मैं आम यात्रियों को सुविधा देने के लिए वर्तमान मैं उक्त सभी आरक्षण केंद्रों पर टिकट का सिर्फ आरक्षण होगा। आरक्षण केन्द्रों पर पूर्व में आरक्षित टिकट निरस्त नहीं हाँगे। पूर्व में बुक टिकटों को निरस्त करने एवं धनवापसी के संदर्भ में सूचना बाद में जारी की जाएगी। लॉकडाउन के पूर्व बुक टिकटों को यात्रा आरंभ दिनांक से अगले छः माह के भीतर यात्री किसी भी आरक्षण केन्द्र से निरस्त करवा सकते हैं।
Previous Articleलॉकडाउन में फिर चली रेपो रेट पर कैंची, सस्ती होगी आपकी लोन-EMI
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.