रतलाम,23मई(खबरबाबा.काम)/ लाकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है.एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर चलाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के 88 चालान बनाए है और 29 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला है. इसी तरह लाक डाउन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले अथवा तंबाकू का सेवन करने वाले 53 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 10 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला है. एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि शाम 7:00 बजे बाद अनावश्यक रूप से वाहनों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है.यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.