रतलाम,3जून(खबरबाबा.काम)/ स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर में बुधवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने अपने ऑफिस में बैठे एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक रमेश सिन्धी उर्फ रामचन्द्र 42 को शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में शाम करीब पौने सात बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली रमेश के पेट में लगी। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से् फरार हो गए। बताया जाता है कि हमलावर तीन थे और किसी काले रंग की गाडी में सवार थे।
गोली लगने के बाद रमेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही टीआई किशोर्र पाटनवाला समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल में पंहुच गए थे। गोलीबारी की खबर फैलते ही अस्पताल में भी रमेश सिन्धी के मित्र परिचितो का पंहुचना शुरु हो गया था। घायल युवक पूर्व में हिंदू संगठन का पदाधिकारी भी रह चुका है। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.