रतलाम,6अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, मीसाबंदी, रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री सूरजमल जी जैन की पुण्य स्मृति में आज त्रिवेणी स्थित समाधि पर नवीन मूर्ति स्थापना समारोह आयोजित किया गया।
सूरजमल जी के सहयोगी शंकर लाल माली पूर्व पार्षद के द्वारा स्थापित मूर्ति का अनावरण किया गया। जिसमें पार्षद गण दिलीप गांधी, हितेश कामरेड, आयुषी जलज सांखला, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, पूर्व पार्षद गोपाल सोलंकी, सराफा व्यवसाई प्रकाश मूणत, स्वर्गीय श्री जैन के पुत्र अशोक जैन एवं अनेक गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अपने भाव व्यक्त किए।
