रतलाम-जावरा,14अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आज जावरा फोरलेन पर स्थित एक दर्जन के लगभग अवैध ढाबों पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर रहा।

सूत्रो के मुताबिक पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कलेक्टर -एसपी के साथ वीडियों कांफ्रेसिंग के दौरान माफियाओं एवं अवैध नशे का कारोबार करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी ने स्वयं नशे का अवैध कारोबार होने की आशंका में कई ढाबो पर दबिश दी थी।
शुक्रवार सुबह एसडीएम हिमांशु प्रजापति, सीएसपी अभिषेक आनंद पुलिस बल एवं राजस्व अमले ओर करीब दर्जनभर जेसीबी के साथ अवैध ढाबे तोडने निकल पडे। देखते ही देखते जेसीबी ने अवैध ढाबों को गिराना शुरु किया तो ढाबे वालों में अफरा तफरी मच गई। कोई ढाबे से सामान निकाल पाया तो कोई सामान भी नही निकाल पाया। बताया जाता है कि इन ढाबों पर मादक पदार्थो की तस्करी करने की आशंका है तथा पुलिस रिकार्ड में भी यह बात सामने आई है कि कई बार ढाबों से या ढाबा चलाने वालों से मादक पदार्थ जब्त किए गए।