रतलाम 6 अक्टूबर(खबरबाबा.काम) ।आज हुई महापौर परिषद की बैठक में जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड के कचरे का बायोरेमिडेशन, 4 लेन सड़क निर्माण व बाजना बस स्टैण्ड पर बिरसा मुण्डा की प्रतिमा स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत जुलवानिया ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र पर 2012 से एकत्रित 3,16,689 मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का बायोरेमिडेशन, बायोमाईनिपंग एवं डिस्पोजल ऑफ रेसिड्यूअल वेस्ट पद्धति के आधार पर उपचार किया जाकर प्रसंस्करण केन्द्र की लगभग 5 हेक्टर भूमि मुक्त किये जाने की डीपीआर अवलोकन उपरांत अधीक्षण यंत्री, कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग उज्जैन म.प्र. के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन संचालक को प्रेषित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अन्तर्गत अमृत सागर तालाब से पुराना बाजना बस स्टैण्ड तक सीमेंट कांक्रीट फोरलेन निर्माण हेतु 2.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के साथ ही आदिवासी समाज के वीर महापुरूष ‘‘बिरसा मुडां’’ की प्रतिमा बाजना बस स्टैण्ड पर स्थापित किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, राजू सोनी, रामलाल डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी, निगम सचिव बी.एल. चावरे के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।