रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। एसपी अभिषेक तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो की धड़ पकड़ कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदाय किए गए है ।

निर्देशों के तहत डीडी नगर थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में कल दोपहर 3 बजे मुखबिर सूचना पर सुभाष नगर निर्माणाधीन ब्रिज के पास से आरोपी वीरेंद्र पिता बहादुरसिंह तंवर उम्र 38 साल निवासी दीनदयाल नगर रतलाम के कब्जे से एक देसी पिस्टल मय 02 जिंदा राउंड के पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी वीरेंद्र द्वारा पिस्टल किस व्यक्ति से लेकर आया इस संबंध में पूछताछ जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में दिलीप राजोरिया थाना प्रभारी दीनदयाल नगर, मुकेश सस्तिया हाट चौकी प्रभारी, सउनि केके पटेल, प्र.आर नारायण जादौन, आर. जन सात मंदीप, आर .मनोहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।