
रतलाम,1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर में पड़ोसी को शोर करने से माना करने पर कुछ यूवको घर में घुसकर गदर मचा दिया। मकान में घुसे युवकों ने मारपीट कर सामान में तोडफ़ोड़ कर नुकसान कर दिया। इन्द्रानगर के युवक सहित तीन अन्य साथियों के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में अपराध दर्ज हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आनंद मौर्य का मोहल्ले के ही अभिमन्यु नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुराने विवाद की बात को लेकर रात नौ बजे के लगभग युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। डर के मारे फरियादी और उसके परिजन एक अन्य पड़ौसी के यहां जाकर छुपे। आरोप है कि इसी बीच घर में घुसे युवकों ने घर के सामान में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। दीवार पर लगी एलईडी टीवी में तोडफ़ोड़ कर नीचे फर्श पर फेंक दी वहीं फ्रीज, वाशिंग मशीन और अन्य कीमती सामान में तोडफ़ोड़ कर दी।
बताया जा रहा है कि फरियादी ने युवक को रात में शोर करने से मना किया था जिससे वह इतना नाराज हो गया कि आनंद के मकान में घुसकर मारपीट कर तोडफ़ोड़ पर आमदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तक तक युवक वहां से भाग निकले थे। फरियादी की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है।