
रतलाम,9 जनवरी(खबरबाबा.काम)। मेडजीनोम लेब्स लिमिटेड, बैंगलोर के सहयोग से रतलाम प्रसूति – स्त्री रोग सोसायटी (Ratlam OBS. and GYN. Society) एवं लेबवे (LABWAY) रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में “प्रसूति में आनुवंशिक परीक्षण” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई| जिसमे मेडजीनोम लेब्स लिमिटेड के जेनेटिक हेड एवं साइंटिफिक मैनेजर डॉ. प्रियदर्शिनी पाण्डेय (Head & Scientific Manager, MedGenome Labs Ltd.) ने “प्रसूति में आनुवंशिक परीक्षण” Genetic Testing in Obstetrics के बारे रतलाम के प्रसूति एवं स्त्री रोग चिकित्सको को कई पहलुओ को लेकर अपने विचार रखे|

इसके पश्चात इंदौर से आई भ्रूण चिकित्सा सलाहकार डॉ. प्रीती पारेख तोमर (Consultant Fetal Medicine, Indore) ने “भ्रूण के विकास और डॉपलर की समझ” Understanding of Fetal Growth and Doppler पर अपने अनुभव एवं विचार साझा करे|
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशा सराफ, डॉ. पूर्णिमा सुभेदार, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. अनुराधा गोखले, डॉ. डॉली मेहरा डॉ. प्रतिभा दीक्षित, डॉ. शालिनी पोखरना, डॉ. सुनीता वाधवानी, डॉ. शैफाली शाह, डॉ. प्रतिभा दीक्षित,डॉ. सारिका रावत मंडलोई, डॉ. शिखा खंडेलवाल, डॉ. सोनू बाथम, डॉ. रोमा हाड़ा, डॉ. शालिनी गुप्ता, मेडजीनोम लेब्स लिमिटेड के रीजनल हेड संदीप त्रिपाठी, नारायण परमार आदि कार्यशाला में उपस्थित थे|
