
रतलाम,20जुलाई(खबरबाबा.काम)। सकल जैन श्री संघ रतलाम द्वारा कर्नाटक में जैन आचार्य कुमार नंदी जी महाराज साहब की हत्या के विरोध में आज शहर में आक्रोश जुलूस निकाला। बाद में राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

घटना के विरोध में जैन समाज के पुरुष, महिला, बच्चे सभी सड़कों पर उतरे और आक्रोश रैली में शामिल हुए। गुरुवार सुबह चौमुखी पुल पर आचार्य श्री कुलबोधिसुरिश्वरजी महाराज, श्री कल्याणरत्न विजयजी म.सा., दिलीप मुनि जी म.सा., शुभभावनामती माताजी की निश्रा में रैली शुरू हुई। आचार्यश्री ने जिनशासन की सेवा व रक्षा का उपदेश दिया व समृद्ध सांस्कृतिक भारत में इस घटना को निंदनीय बताया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रीतेश गादिया द्वारा बताया गया कि कर्नाटक सरकार द्वारा इस पर अभी तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं करने के विरोध में यह जुलूस सकल जैन संघ के संरक्षक हिम्मत कोठारी, शहर विधायक चेतन्य काश्यप व सभी श्री संघो के अध्यक्ष एवं सकल जैन श्री संघ के संचालक मंडल के मार्गदर्शन में निकला।जुलूस में चल रहे समाज जनों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर व कर्नाटक शासन के खिलाफ नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया और हत्यारो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग समाजजनों द्वारा की गई।

शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने की सीबीआई जांच की मांग
ज्ञापन के पूर्व दो बत्ती ज्ञापन स्थल पर समाजजनों को संबोधित करते हुए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि संतो से ही हमारी परंपरा है। यदि संत ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो परंपरा कैसे रहेगी। श्री काश्यप ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने बेलगाम के भाजपा विधायक से भी घटना को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की।

दो बत्ती पर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जुलूस चौमूखी पुल से नोलाईपुरा ,धान मंडी, नाहरपुरा, कॉलेज रोड से होते हुए दो बत्ती पहुंचा। वहां पर सभी श्री संघ के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, कमलेश पापरीवाल, सुदर्शन पीरोदिया, मनसुख चोपड़ा, अशोक लुनिया, अभय लुनिया, अशोक चत्तर, सुरेश कटारिया, दिलीप मंडोत, राजेंद्र लुणावत, विजय पटवा, प्रकाश दरड़ा, जयंतीलाल पानोत, विजेंद्र गादिया, महेंद्र कटारिया के द्वारा के एसडीएम संजीव केशव पांडे को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन राजेश भुजियावाला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ के ललित कोठारी, राजेंद्र खाबिया, प्रकाश मूणत, अभय पोरवाल, महेंद्र चाणोदिया ,सुशील छाजेड़, हेमंत कोठारी, जितेंद्र चोपड़ा, कीर्ति बड़जात्या, राजकुमार अजमेरा, सुनील जैन,अनुराग जैन, दिलीप जैन, कमलेश पालीवाल, चंद्र प्रकाश मेहता, प्रभात दोषी, अजय बाकीवाल, अभय जैन व समस्त सामाजिक संस्था अरिहंत नवयुवक मंडल, जीव मैत्री परिवार,जैन सोशल ग्रुप एवं अन्य संस्था के अध्यक्ष झमक भरगट, विनोद मेहता, संजय खिमेसरा,विकास चोपड़ा, दीपक चौरसिया, दीपक डोसी, वैभव राका, रितेश मंडोत,विशाल डांगी, जयंतीलाल डांगी, कमलेश बुपक्या, अमृत जैन, प्रकाश लोढ़ा, दीपक कटारिया, अरुण चोरड़िया, रखब चत्तर,सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अर्पण गंगवाल, अशोक बरमेचा, हार्दिक मेहता, नमन नवलक्खा, धर्मेंद्र रांका, श्रीकांत डोसी, विनीत पीपाड़ा, राहुल छाजेड़ आदि पदाधिकारियों के साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल जैन द्वारा किया गया व आभार प्रीतेश गादीया ने माना।