
रतलाम,15जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को रावटी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर एक खेत पर दबिश देकर 174 किलोग्राम गांजा पौधे बरामद किए हैं। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी. सैलाना ईडला मौर्य के मार्गदर्शन में रावटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

आज पुलिस को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि कचरु पिता धीरजी भाभर निवासी ग्राम सिंगत महुआ ने उसके घर के पीछे चरी व कपास के खेत में गांजा के हरे पौधे लगा रखे है।सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कचरु पिता धीरजी भाभर उम्र 45 साल निवासी ग्राम सिंगत महुआ, थाना रावटी का होना बताया। उक्त व्यक्ति घर के पीछे चरी व कपास के खेत में गांजा के लगा रखे है।आरोपी के खेत की वैधानिक तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा के 318 हरे पौधे कुल वजनी 174 किलोग्राम कीमती करीबन 1,91,000 रूपये के मिले। जिसे वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विधिवत जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया । जिससे उक्त गांजे के लाने के लाइंसेंस के बारे पुछताछ करते नही होना बताया गया।रावटी थाने पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी रावटी निरी.पतिराम डावरे, उनि रामसिंह खपेड़, उनि प्रहलाद डिंडोर, उनि दुलेसिंह डामर, सउनि धनीराम पाल, सउनि बालकिशन सोनी, कार्य.प्रआर विदेशसिंह भदौरिया, कार्य.प्रआर आतिष कुमार धानक,कार्य.प्रआर. जगदीश डावे, कार्य.प्रआर. जीवनलाल सोलंकी, आर.महेश मैडा, आर. देवेन्द्र गामड़, आर. निलेश कटारा, आर. दीपक भुरिया, आर. शादाब बेग, आर. देवेन्द्र शर्मा, आर. अनिल अमलियार, आर पदमसिंह, सै.संतोष सिंगाड़, सै. राहुल डामर,सै दिनेश डामर आदि एवं थाना रावटी टीम का सराहनीय योगदान रहा।