
रतलाम,27अगस्त(खबरबाबा.काम)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व सांसद वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी की अनुशंसा पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शेख अलीम और प्रदेश प्रभारी महेंद्र वोहरा ने उदित मूणत को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
मूणत के मनोनयन पर कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।