
रतलाम,28अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाले अस्पताल अधीक्षक के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घर पर काम करने वाली महिला ही आरोपी निकली।

पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को फरियादी डाँ. विनय पिता डाँ. जगदीश शर्मा 31 साल निवासी मेडिकल कालेज रतलाम ने रिपोर्ट किया कि 22 अक्टूबर की शाम 4.00 बजे वह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां चले गए थे। घर पर ताला लगा रखा था। घर पर काम करने वाली आती थी । 24 अक्टूबर को घर पर काम करने आने वाली महिला विद्याबाई ने फोन कर बताया कि घर का ताला टुटा हुआ है। घर पर जाकर देखा कि घर का ताला टुटा हुआ होकर घर के अंदर अलमारी में रखे हुए जेवरात सोने की अंगुठी, चेन, ब्रेसलेट, गले के हार, झुमके, झुमके चोरी कर ले गया । रिपोर्ट पर थाना औ.क्षैत्र रतलाम पर प्रकरण कायम किया गया।
एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। डाक्टर के घर काम करने वाले नौकरो से पुछताछ की गई। काम करने वाली विध्याबाई निवासी ग्राम सागोद की भूमिका प्रथम दृष्टया मामले मे संदेही पाई गई। जिससे हिकमतमली से पुछताछ करने पर आरोपीया द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तारी किया गया । आरोपीया से धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमो लिया जाकर आरोपीया विध्याबाई के घर से उसके द्वारा पेश करने पर चोरी किये सोने चांदी के आभुषण कुल किमती 3.5 लाख रुपये विधिवत जप्त किया गये ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, सउनि सुनील सिह राघव, का.वा.प्रआर. रितेश पाटीदार, का.वा.प्रआर. मृदंग सातपुते, का.वा.प्रआर. धीरज गावडे, आर. अशोक सीनम, म.आर. मेघा राणा की सराहनीय भूमिका रही है।