
रतलाम,11नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क लगातार जारी है। एक नुक्कड़ सभा शुक्रवार रात होमगार्ड मानसरोवर कॉलोनी स्थित चौराहे पर आयोजित हुई,साथ ही मानसरोवर कॉलोनी में जनसंपर्क भी हुआ।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने मंच से कहा कि 17 नवंबर का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। जनता को तय करना है कि शहर की दशा और दिशा कौन तय करेगा। पूरे प्रदेश और शहर भर में कांग्रेस की लहर चल रही है।
शहर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आएगी खुशहाली आएगी। हमने पहले भी काम किया था और अभी भी काम करेंगे। हम सदेव आपकी सेवा के लिए खड़े रहेंगे। हमारी सरकार आएगी तो हम प्रत्येक व्यक्ति को 25 लाख का स्वास्थ बीमा, पहले से पांचवी तक के बच्चो को हर महीने ₹500 रुपए और छठी से बारहवीं तक एक हजार रुपए हर महीने देंगे। इसके अलावा ओर भी कई योजनाएं है। अंत में कांग्रेस प्रत्याशी दादा ने भी मंच से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। मच पर कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना और अकील खान भी थे।
ये रहे नुक्कड़ सभा में मौजूद
बंटी भाटिया, मोहम्मद सिराज, फिरोज खान शैरानी, सिराज खान, शमशेर लाला, नजीर बा, लाखन राव, कासिम खान, नदीम खान, इमरान खान, राकेश भाटिया, हर्ष परासिया, कैलाश मकवाना, कुलदीप मालवीय, संजू मकवाना सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।