
रतलाम,30सितम्बर(खबरबाबा.काम)।एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लैंगिक अपराधों की रोकथाम हेतु प्रयास करने तथा लैंगिक अपराधों के चिह्नित प्रकरणों में आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।
एसपी के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों के एसडीओपी,सीएसपी के नेतृत्व में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु एनडीएसओ ( National database sexual offenders) पोर्टल के माध्यम से जिले के महिला संबंधी अपराधों में शामिल रहे आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर उन पर नजर रखी जा रही है।
एनडीएसओ पोर्टल पर दर्ज 769 चिह्नित अपराधों में से अभी तक 139 आरोपियों पर रतलाम पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। अन्य आरोपियों पर भी रतलाम पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।