रतलाम: नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता…04 युवक गिरफ्तार, 75 ग्राम एमडी ड्रग्स, 20 ग्राम स्मैक बरामद, मोटर साइकिल पर हो रही थी तस्करी
रतलाम,21अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। जावरा पुलिस ने 75 ग्राम एमडी और 20 ग्राम स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की गई है।

