रतलाम: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में हुआ परेड का आयोजन
रतलाम, 21अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में पुलिस स्मृति परेड का आयोजन हुआ।

लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

