रतलाम:सरवन पुलिस द्वारा 12 वर्षों से फरार चल रहे 12 हजार के ईनामी वारंटी को किया गया गिरफ्तार
रतलाम, 29अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। सरवन पुलिस द्वारा 12 वर्षों से फरार चल रहे 12 हजार के ईनामी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सरवन के धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में विगत 12 वर्षों से फरार चल रहे 12 हजार रुपए के ईनामी स्थाई वारंटी संजय पिता उदयभान सिंह उम्र 42 साल निवासी गांव गवरा थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल मुकाम वापी जिला वलसाड गुजरात को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी सरवन रंजीत सिंगार के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक विजय शेखावत, आरक्षक हिम्मत सिंह , साइबर सेल रतलाम के प्र आर मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, मयंक व्यास, विपुल भावसार के सहयोग से स्थाई वारंटी को गुजरात से गिरफ्तार किया है।




