रतलाम: विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया-एमआर यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 21 यूनिट रक्तदान
रतलाम, 2अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में कल विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर ए पी सिंह, डॉक्टर विनय धवन, एम आर यूनीयन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद काकानी, दिलीप भंसाली, राजेश पुरोहित विषेश रुप से उपस्थित थे।
कुल 21 यूनिट एम आर यूनीयन द्वारा रक्तदान किया गया। जानकारी देते हुए लैब टेक्नीशियन कमलेश यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को शहर की विभीन संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता हैं किसके मध्यम से थेलेसेमिया ट्रामा, गर्भवती महिलाओं को रक्त उपलब्ध कराया जाता हैं।
डॉक्टर ए पी सिंह ने कहा कि रतलाम शहर सेव , सोना, साड़ी के साथ साथ अब रक्तदान शिविर आयोजित करने के नाम से भी भी प्रदेश में जाना जाता है। शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर लगा कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं को रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर संजय व्यास, मनीष वर्मा कमलेश कुमार, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, बादल वर्मा, दीपक पंचाल, अविनाश पोरवाल चिंटु कुमार उपस्थित थे।
