रतलाम: राम मंदिर क्षेत्र में गरबे के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था… भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, शांति समिति की बैठक हुई
रतलाम 01 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। नवरात्रि में गरबा आयोजन के दौरान राम मंदिर क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा सकती है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के सुझाव पर कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
मंगलवार को हुई शांति समिति की बैठक में राम मंदिर क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था का सुझाव दिया गया था। बैठक के बाद कलेक्टर, एसपी और भाजपा जिला अध्यक्ष राम मंदिर क्षेत्र में पहुंचे और वैकल्पिक मार्ग के लिए व्यवस्था को देखा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने ब्रिज शुरू होने के पहले डिवाइडर को कुछ मीटर तक कट करने का सुझाव दिया, जिससे ट्रैफिक सही साइट पर जा सके और सुचारू भी रह सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर विचार कर निर्णय लेने की बात कही।
गरबा स्थलों का किया निरीक्षण
कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार शहर के अलग-अलग गरबा स्थलों पर पहुंचे और व्यवस्था को दिखा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सहित सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

