उज्जैन: बाबा श्री महाकाल के दर्शन कर उज्जैन रेंज के नए एडीजीपी उमेश जोगा ने किया पदभार ग्रहण

उज्जैन, 28अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। उज्जैन रेंज के नए एडीजीपी उमेश जोगा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व उन्होंने बाबा श्री महाकाल एवं श्री चिंतामन गणेशजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

आईपीएस उमेश जोगा का स्थानांतरण पिछले दिनों अपर आयुक्त परिवहन ग्वालियर के पद से उज्जैन एडीजीपी हुआ था। रविवार शाम को उज्जैन पहुंचकर उन्होंने बाबा श्री महाकाल एवं श्री चिंतामन गणेशजी के दर्शन किए थे। सोमवार सुबह श्री जोगा ने एडीजीपी उज्जैन का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

उमेश जोगा 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जबलपुर के शहपुरा थाने में प्रशिक्षु थाना प्रभारी के रूप में की थी। इसके बाद वे डबरा में एसडीओपी, ग्वालियर में एएसपी, शिवपुरी, रतलाम, झाबुआ और रीवा में एसपी रह चुके हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा और बालाघाट में डीआईजी के रूप में भी कार्य किया है। साथ ही चंबल, रीवा जोन और जबलपुर में आईजी के रूप में काम किया है।
अपराधों पर नियंत्रण, नशे के सौदागर के खिलाफ कारवाई और यातायात सुधार श्री जोगा की प्राथमिकता में शामिल है।



