रतलाम: विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से अब एक ही छत के नीचे बच्चों और मरीजों को मिलेगा उपचार
जावरा,17नवम्बर(खबरबाबा.काम)। सिविल हॉस्पिटल जावरा में नये नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई एवं पोषण पुनर्वास केंद्र तथा फिजियोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे तरीके से संचालित करने की बात कही।लगभग 2 करोड़ रु की लागत से निर्मित इस सुविधा मिलने के कारण 20 बिस्तरिय पोषण पुनर्वास केंद्र में अति गंभीर बच्चों का ईलाज हो सकेगा तथा कुपोषण दूर होगा।
नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में 4 वॉर्मर मशीनों तथा 2 फ़ोटो थेरेपी मशीन पर कम वजन वाले बच्चों, जन्म के बाद नहीं रोने वाले बच्चों तथा समय से पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेंगा।
फिजियोथेरेपी सेंटर में जोड़ जाम होने पर, पीठ दर्द होने पर, फ्रेक्चर तथा ऑपरेशन के बाद की सुविधा इस सेंटर के माध्यम से मरीजों को मिलेगी।

