
रतलाम: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह कल-स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं प्रभारी मंत्री विजय शाह करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित
रतलाम, 30 नवंबर(खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर, रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा किया जाएगा।
