रतलाम: समाजसेवी स्वर्गीय महेंद्र गादिया की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया,रक्तदान शिविर आयोजित, सेवाभावी संस्थाओं का किया सम्मान
रतलाम,17दिसंबर(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा स्वर्गीय श्री महेंद्र जी गादीया की द्वितीय पुण्यतिथि पर कई सामाजिक संस्थाओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 61 यूनिट रक्तदान मानव सेवा समिति पर हुआ।
संस्था के अध्यक्ष वैभव रांका ने बताया कि कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत जैन, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी साधुमार्गी अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़,मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया सचिव मुकेश धोका आदि के अतिथ्य में हुआ।
दीप प्रज्वलन माल्यार्पण के पश्चात संस्था के पदाधिकारी द्वारा मंगलाचरण किया गया। उसके पश्चात अध्यक्ष उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। अतिथि हिम्मत कोठारी ने समाजसेवी स्वर्गीय श्री महेंद्र गादिया के जीवन पर अपने भाव रखें। उन्होंने कहा कि स्व. महेंद्र गादिया समाज की नींव आधार स्तंभ थे। समाज में उन्होंने जो कार्य किए हैं वह आज भी हम सभी के बीच हैं। हम सभी के मानस पटल पर है। हम सभी को उसी राह पर आगे बढ़ना चाहिए।
श्री जोशी ने भी उनके रेडक्रॉस सोसायटी में कार्य करने के उदाहरण प्रस्तुत किए। हेमंत जैन ने कोरोना काल में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। सभी अतिथियों ने अपने-अपने भाव प्रस्तुत किया।

