
रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी के ईंधन के अवैध कारोबार पर एसपी अमित कुमार का प्रहार-दबिश देकर पैट्रोल, डीजल, एथेनॉल एवं जहरीली शराब का जखीरा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार,5 की तलाश,5 लाख 78 हजार रूपये से अधिक का सामान जब्त…
रतलाम,3दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। अवैध शराब और नशीले पदार्थ की तस्करी के साथ ही एसपी अमित कुमार ने अन्य अवैध कारोबार पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अबकी बार बांगरोद स्थित ऑयल डिपो के टैंकरों से ईंधन चोरी कर उसके अवैध व्यापार पर एसपी ने प्रहार किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल के साथ ही जहरीली शराब का जखीरा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पांच और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
