रतलाम: गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउंड पर,सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे
रतलाम 25 जनवरी(खबरबाबा.काम)। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह रतलाम के नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर आयोजित होगा,जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

