रतलाम : एसपी अमित कुमार ने ग्राम इसरथुनी में किया जनसंवाद,अवैध शराब बिकने की शिकायत पर बीट प्रभारी से मांगा जवाब….लोगों ने बताया छोटे छोटे बच्चे चलाते है गैंग, एसपी ने दिए कारवाई के दिए निर्देश
रतलाम,18जनवरी(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार सामुदायि पुलिसिंग अंतर्गत जनता की समस्या और शिकायत जानने के उद्देश्य से स्वयं ही जनता के पास पहुंच रहे है। एसपी द्वारा हर शनिवार जिले के ग्रामीण अंचल के पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने का अभियान प्रारंभ किया है।
इसी क्रम में आज एसपी अमित कुमार थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इशरथूनी पहुंचे और लोगों के साथ सीधा संवाद किया। पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम वी डी जोशी भी उपस्थित रहे।

