रतलाम चैंपियन लीग (RCL) 2025-दानिश की धुंआधार पारी 6 चौके और 6 छक्कों के साथ जड़ा टूर्नामेंट का पहला अर्ध शतक
रतलाम,22फरवरी(खबरबाबा.काम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य स्थानीय नेहरू स्टेडियम में रतलाम चैंपियन लीग(RCL) का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा के तीसरे दिन रोमांचक मैच हुए।
उक्त जानकारी देते जयेश राठौर, यतेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि प्रथम मैच शैरानी विरुद्ध विश्वाश ग्रुप के बिच हुआ। शैरानी टीम द्वारा 10 ओवर में 117 रन 8 विकेट पर 118 का लक्ष्य दिया जिसमें मोहसिन 24 एवं जेम्स 27 रन बनाए। जिसके जवाब में विश्वास ग्रुप के बल्लेबाज दानिश ने प्रतियोगिता की पहका अर्धशतक जड़ा। मात्र 27 बालों में 6 चौके और 6 छक्कों की बदौलत 68 रन और शक्ति घोषरे ने 13 बालों में 37 रन बनाकर मात्र 8.3 ओवर में विश्वाश ग्रुप विजेता बना । गेंदबाज अनुज शाखला ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए।

