रतलाम: एसपी अमित कुमार द्वारा राम मंदिर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद… मौके पर पहुंच कर किया निरीक्षण, नागरिकों से लिए सुझाव,दिए निर्देश,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी रहे मौजूद
रतलाम,27फरवरी(खबरबाबा.काम)। राम मंदिर क्षेत्र में रोज-रोज लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण के लिए एसपी अमित कुमार आज स्वयं मैदान में उतरे। यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद को लेकर उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण किया। नागरिकों से सुझाव लेकर यातायात पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी मौजूद रहे।

